हैदराबाद : भाजपा नेता ने लगायी फाँसी
हैदराबाद, मीरपेट थाना परिधि के अंतर्गत बड़ंगपेट के भाजपा अध्यक्ष रामकृष्णा रेड्डी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मीरपेट पुलिस ने बताया कि नादरगुल निवासी रामकृष्णा रेड्डी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बड़ंगपेट सर्कल में 150 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा करने में रामकृष्णा रेड्डी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
यह भी पढ़ें… विहिप ने दी डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



