हैदराबाद : स्कूटी की डिक्की से नकदी और सोने के आभूषण उड़ाए
हैदराबाद, पुराने शहर के मोगलपुरा थाना परिधि में मस्जिद के निकट पार्क की गई होण्डा एक्टिवा की डिक्की से अज्ञात चोरों ने सोने के आभूषण और 60 हजार रुपये की नकदी चुरा ली।
पुलिस ने बताया कि अलीबाग, काला पत्थर निवासी मो. सिराज मोगलपुरा में नक्षबंद गोल्ड के नाम से अपनी दुकान चलाता है। आज दोपहर 1.30 बजे वह स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए गया हुआ था। उसके वापस लौटने तक अज्ञात चोरों ने उसकी स्कूटी की डिक्की से 60 हजार रुपये की नकदी और सोने के आभूषण चुरा लिए।
यह भी पढ़ें… पंजागुट्टा थाने में ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट को लेकर हंगामा
प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस इंस्पेक्टर एन. सैदय्या मामला दर्ज कर छानबीन कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज की छानबीन कर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



