महाराष्ट्र : ठाणे में 45 लाख का वेटरनरी कच्चा माल गायब, केस दर्ज

Ad

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी खेप से पशु चिकित्सा संबंधी लगभग 45 लाख रुपये का कच्चा माल चोरी हो गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिकायत के अनुसार, घटना जनवरी और अप्रैल के बीच हुई और इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर एम्प्रोलियम एचसीएल चुरा लिया, जो पाउडर के रूप में होता है और पशु चिकित्सा में उपयोग होने वाला कच्चा माल होता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कारोबारी ने जनवरी में ठाणे जिले के भिवंडी से एक ट्रांसपोर्टर के माध्यम से देहरादून की एक कंपनी को माल भेजा था।

यह भी पढ़े : एचपीसीएल अधिकारी हत्याकांड : 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

परिवहन के दौरान, किसी ने लगभग 1,025 किलोग्राम वजन की सामग्री वाले 41 ड्रम कथित तौर पर चुरा लिए और उन्हें समान रूप से दिखने वाली नकली सामग्री से बदल दिया। मामला तब सामने आया जब माल पाने वाले ने खेप में गड़बड़ी की सूचना आपूर्तिकर्ता को दी। पुलिस ने बताया कि चोरी हुए माल का अनुमानित मूल्य 44.85 लाख रुपये है और मामले की जांच जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button