अक्षय तृतीया पर शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में ऑफर

हैदराबाद, अक्षय तृतीया हिन्दू परंपरा में अत्यंत शुभ एवं मांगलिक पर्व माना जाता है। इस दिन किया गया दान, निवेश एवं स्वर्ण खरीददारी अक्षय (कभी न समाप्त होने वाला) फल प्रदान करती है। अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स द्वारा 19 अप्रैल तक विशेष ऑफर का आयोजन किया जा रहा है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवधि के दौरान ग्राहकों के लिए अक्षय तृतीया की एडवांस बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है, जिससे वह पसंद के आभूषण पहले से सुरक्षित कर सकें। शोरूम में इस खास मौके पर नया एवं आकर्षक ज्वेलरी कलेक्शन प्रस्तुत किया गया है। इसमें रजवाड़ी एंटीक, जूनागढ़ स्टाइल तथा आधुनिक लाइटवेट ज्वेलरी की विशेष रेंज शामिल है। हर डिज़ाइन में पारंपरिक सौंदर्य और आधुनिक ट्रेंड्स का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें… उत्साह के साथ मनाया गया 327वाँ खालसा साजना दिवस

विशेष आकर्षण के रूप में हर 5 लाख की खरीददारी पर अक्षय तृतीया स्पेशल गिफ्ट दिया जा रहा है, जो उत्सव की खुशियों को और बढ़ाएगा। उल्लेखनीय है कि शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स ने इस वर्ष 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण की है। आधी सदी से अधिक समय से संस्थान ग्राहकों का विश्वास, गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवा के लिए जाना जाता रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button