बलिदानियों का अपमान : कविता

हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व विधान परिषद सदस्य के. कविता ने संयुक्त आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के विभाजन को लेकर लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने सूर्या के बयान को तेलंगाना आंदोलन व प्राण त्यागने वाले बलिदानियों का अपमान बताया।
कविता ने भाजपा के सभी सांसदों से सूर्या के बयान पर स्पष्टता देने की माँग की। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के विभाजन से तुलना करते हुए सूर्या के बयान से क्या वह सहमत हैं।
यह भी पढ़ें… दक्षिण के राज्यों के साथ न खेले केंद्र : केटीआर
यदि नहीं तो बयान की कड़ी निंदा करें। उन्होंने कहा कि 6 दशकों के तेलंगाना आंदोलन को कम आंकने वाले सांसद तेजस्वी सूर्या से माफी मँगवाई जाए। उन्होंने केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय, सांसद धर्मपुरी अरविंद, सांसद डी.के. अरुणा, सांसद एम. रघुनंदन राव, सांसद ईटेला राजेंदर, सांसद गोड्डम नागेश, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी का नाम लेते हुए कहा कि यदि तेलंगाना के आत्मगौरव को बचाने की ताकत इनमें नहीं है, तो तुरंत पदों से इस्तिफा दें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



