तेलंगाना में भीषण लू का कहर जारी, हैदराबाद में 43°C तक तापमान


हैदराबाद , तेलंगाना में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है और मौसम में आज भी किसी तरह की राहत मिलने के आसार नहीं हैं। राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि हैदराबाद में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिन के समय लू की स्थिति और अधिक गंभीर बनी रहेगी, जिससे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहने की अपील की गई है।

शाम के समय राज्य के कुछ इलाकों में हल्की और छिटपुट आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। हालांकि, इससे तापमान में राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ सकती है, जिससे लोगों को और अधिक असहजता महसूस होगी। प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने, धूप से बचने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



