जनाधार खो चुके हैं जीवन रेड्डी : कांग्रेस

Ad

हैदराबाद, सरकारी सचेतक बी. वेंकट ने कहा, केसीआर नाम का अध्याय तेलंगाना में खत्म हो चुका है। केसीआर नाम का नोट अब चलन में नहीं है। यह फैसला जनता ने बहुत पहले ही दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस विधानसभा कार्यालय में संवाददाताओं से बात की। इनके अलावा सरकारी सचेतक वेमुला वीरेशम, अद्दंकी दयाकर, विधायक के. सत्यनारायण आदि ने भी पत्रकारों से बात की।

वेंकट ने कहा कि लोगों ने केसीआर के अहंकार को तोड़ने के लिए कांग्रेस को सत्ता सौंपी है। इतना ही नहीं, हर चुनाव में राज्य की जनता केसीआर को सबक सिखाती आ रही है। अगर जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति केसीआर की नीयत सच्ची है तो उन्हें विधानसभा में आकर चर्चाओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने टिप्पणी की कि जग्तियाल की सभा में केसीआर राज्य सरकार को सुझाव और सलाह देते तो अच्छा होता था।

तेलंगाना की जनता को जीवन रेड्डी और केसीआर से कोई लाभ नहीं हुआ। केसीआर की ही बेटी कविता कह रही हैं कि बीआरएस ने तेलंगाना को बर्बाद कर दिया। जब बेटी ही आलोचना कर रही है तो राज्य की जनता केसीआर पर कैसे भरोसा करेगी। राज्य में बीआरएस का खेल खत्म हो चुका है।

Ad

यह भी पढ़ें… महात्मा बसवेश्वर ने दिया समानता का संदेश : पोन्नम प्रभाकर

सत्ता में आने पर हैद्रा हटाने के दावे पर हमला

केसीआर के बेनामी और बीआरएस नेताओं द्वारा कब्जाई गई जमीनों को हैद्रा अपने कब्जे में ले रही है। इसलिए केसीआर कह रहे हैं कि सत्ता में आते ही हैद्रा को रद्द कर देंगे। केसीआर मानसिक संतुलन खोकर ऐसी बातें कर रहे हैं। फिर से सत्ता में आने की कल्पनाओं में जी रहे है। केसीआर आने वाले नहीं हैं और हैद्रा हटने वाला नहीं है। केसीआर और बीआरएस को वापस लाने की इच्छा जनता में नहीं है।

वेंकट ने आरोप लगाया कि जीवन रेड्डी स्वार्थ की राजनीति के लिए अनाप-शनाप बात कर रहे हैं। विधायक और सांसद के रूप में चुनाव लड़ते समय जनता ने क्या फैसला दिया था, जीवन रेड्डी को इस पर आत्ममंथन करना चाहिए। जग्तियाल की जनता ही जीवन रेड्डी पर भरोसा नहीं कर रही है। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष पोन्नाला लक्ष्मय्या भी बीआरएस में शामिल हुए, जिन्हें जनता अब भूल चुकी है। जीवन रेड्डी का भी पोन्नाला जैसा ही हाल होगा। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि दिवंगत एनटीआर को धोखा देकर नादेंड्ला भास्कर राव के साथ मिल जाने का इतिहास जीवन रेड्डी का है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button