कालेश्वरम मुद्दे पर हरीश राव ने की रेवंत रेड्डी की आलोचना

Ad

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता और विधायक दल के उप नेता हरीश राव ने कालेश्वरम परियोजना पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री इस परियोजना को विफल बता रहे हैं तो दूसरी ओर अप्रत्यक्ष रूप से उसकी उपयोगिता स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को सिंचाई प्रणालियों की तकनीकी समझ नहीं है।

तेलंगाना भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरीश राव ने कहा कि मेडीगड्डा बैराज की मरम्मत का आश्वासन देकर मुख्यमंत्री ने खुद मान लिया है कि कलेश्वरम परियोजना अभी भी कार्यशील है। अब तक कांग्रेस ने कहा कि यह परियोजना ध्वस्त हो चुकी है, अब वही लोग कह रहे हैं कि इसे ठीक कर उपयोग में लाया जा सकता है। इससे उनका झूठ सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की सलाह और बीआरएस की लगातार मांगों के बावजूद मरम्मत कार्यों में देरी हुई।

हरीश राव ने येल्लमपल्ली परियोजना पर मुख्यमंत्री के दावों को खारिज करते हुए कहा कि इसके प्रमुख कार्य बीआरएस शासनकाल में पूरे किए गए थे। पिछली सरकार ने सिंचाई क्षेत्र का विस्तार किया और श्रीराम सागर परियोजना की नहरों का आधुनिकीकरण किया, जिसमें लंबे समय से लंबित दूसरा चरण भी शामिल है।

Ad

यह भी पढ़ें… महात्मा बसवेश्वर ने दिया समानता का संदेश : पोन्नम प्रभाकर

हरीश राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार किसानों के साथ न्याय करने में विफल रही है। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं, रोजगार और बुनियादी ढांचे के कार्यों में देरी पर भी चिंता जताते हुए कहा कि सरकार किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और गरीबों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक विचलन के बावजूद बीआरएस फिर से सत्ता में लौटेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button