अभिनेता प्रकाश राज के बयान पर भाजपा नेता ने जतायी आपत्ति

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रंगारेड्डी जिला अध्यक्ष वनीपल्ली श्रीनिवास रेड्डी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व जानकी के प्रति टॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज के बयान पर आक्रोश व्यक्त किया और उसे एंटी सोशल एलिमेंट करार दिया। उन्होंने कहा कि जो भी हत्या करेगा, उसमें ए वन स्वयं (वनीपल्ली) रहेंगे। इसे जीने का कोई हक नहीं है।
भाजपा रंगारेड्डी जिला अध्यक्ष वनपल्ली ने मीडिया को संबोधित करते हुए मूवी आर्टिस्ट असोसिएशन व प्रोड्यूसर्स असोसिएशन से प्रकाश राज का बहिष्कार करने और इसे कोई भी रोल तक नहीं देने की मांग की। उन्होंने आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व टॉलीवुड अभिनेता पवन कल्याण तथा टॉलीवुड अभिनेता नंदमूरी बालकृष्णा से भी प्रकाश राज को कोर्ट में घसीटने की मांग की।
यह भी पढ़ें… कालेश्वरम पर सुप्रीम कोर्ट में अपील करे सरकार : रामचंदर राव
प्रकाश राज पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग
अध्यक्ष ने समस्त फिल्मोद्योग से प्रकाशराज पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि प्रकाश राज की जो कोई हत्या करेगा, उसमें ए वन के तौर पर पूरी जिम्मेदारी वे (वनीपल्ली) खुद लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रकाश राज के बयान के पीछे डीप स्टेट कानस्प्रेंसी है जिसके तहत जॉर्ज सोरस के फेंके टुकड़ों के लालच में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व लक्ष्मण के प्रति अभद्र भाषा का उपयोग कर व्यंग्य कसने पर उतारू है।
अध्यक्ष ने कहा कि प्रकाश राज को सैडिस्ट नेचर व नेगेटिव मेंटालिटी से ग्रसित व्यक्ति करार दिया वहीं भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग की विचारधारा रखने वाला अर्बन नक्सली बताया। उन्होंने कहा कि प्रकाश राज के पिता ब्राह्मण व माता ईसाई हैं। वह खुद को नास्तिक बताते हैं ऐसों के लिए सनातन हिन्दू धर्म टाइम पास बन चुका है लेकिन खबरदार यह नया भारत है। यदि कोई सनातन हिन्दू धर्म के प्रति व्यंग्य कसेगा या चुटकुले बनाएगा, उसकी खैर नहीं होगी।
अध्यक्ष ने कहा कि दरअसल कुछ लोगों के लिए सनातन हिन्दू धर्म का मजाक बनाना टाइम पास हो चुका है यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन नेशन – वन एलेक्शन नारे का उल्लेख कर प्रकाश राज ने दुष्प्रचार करते हुए कहा कि उत्तर से आने वाला एक नेता वन नेशन वन रिलीजन का नारा दे रहा है, यह सरासर गलत है। किसी ने वन नेशन वन रिलीजन का नारा नहीं दिया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





