एयरपोर्ट मार्ग पर 108 एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त

Ad

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शमशाबाद स्थित आरजीआई एयरपोर्ट के बाहर वाहनों की जांच के दौरान 108 एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त कीं।

एसटीएफ द्वारा बताया गया कि दिल्ली और गोवा से हवाई मार्ग के जरिए अवैध शराब लाए जाने की सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने एयरपोर्ट के सामने सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जाँच के दौरान दिल्ली और गोवा से लाई गई 108 शराब की बोतलें बरामद की गईं।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : महिला यात्री के पास से सोने के आभूषण चुराने वाला गिरफ़्तार

इस अभियान में शमशाबाद डीटीएफ के इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, शमशाबाद इंस्पेक्टर देवेंद्र राव के साथ शमशाबाद, शेरलिंगमपल्ली और चेवेल्ला आबकारी पुलिस स्टेशन के अधिकारी भी शामिल थे। जब्त शराब और आरोपियों की सूची को आगे की कार्रवाई के लिए शमशाबाद की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button