हैदराबाद : एयरपोर्ट मार्ग पर 58 बोतल अवैध शराब जब्त

Ad

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दिल्ली और गोवा की 58 अवैध शराब की बोतलें ज़ब्त कीं। एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि दिल्ली और गोवा क्षेत्रों से एयरपोर्ट के जरिए अवैध शराब लाने की सूचना पर पहाड़ी शरीफ इलाके में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें एक वाहन से कुल 58 शराब की बोतलें बरामद की गईं। ये बोतलें अवैध रूप से लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई की जानी थीं। अधिकारियों ने जब्त की गई शराब को आगे की कार्रवाई के लिए मीरपेट आबकारी पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें… गिग वर्कर्स के परिवारों को 5 लाख की अनुग्रह सहायता

अंजी रेड्डी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार एयरपोर्ट, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की तस्करी और राज्य में बिक्री से राजस्व को भारी नुकसान होता है। ऐसे में आबकारी की कई टीमें इस दिशा में सक्रियता से करवाई कर रही हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button