प्रतिष्ठा महोत्सव : त्रिशलाजी स्वप्न झांकी ने भक्तों को किया आकर्षित

Ad

हैदराबाद, श्री नवकार धाम जैन मंदिर, कुलपाकजी के प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न अनुष्ठान संपन्न हुए। लघु सिद्धचक्र पूजन का लाभ मीनाराज गौतमराज श्रीश्रीमाल परिवार ने लिया। लघुवीस स्थानक पूजन का लाभ पूजा विश्वेश विहान भांगड़िया परिवार एवं स्नेहा नलीन आवया लूणिया परिवार ने लिया।

सोलह विज्ञा देवी पूजन का लाभ नीत कुमार नेरश कुमार कटारिया परिवार को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में कैलाश कुमार भक्ति कुमार भंडारी परिवार ने भैरव पूजन का लाभ लिया। इंद्र इंद्रानी बनने का लाभ सुमित्रा देवी भंवरलाल छाजेड़ परिवार को प्राप्त हुआ। प्रभुजी का च्यवन कल्याणक गुरुदेव चंद्रयश विजयजी म.सा., तीर्थ सुंदर विजयजी म.सा., अभिनंदनचंद्र सागरजी म.सा. ने संपन्न करायी। निलेश सिंघवी परिवार ने प्रभु के माता-पिता बनकर विधि करवाई। माता त्रिशलाजी 14 स्वपनों की झांकी नन्हीं बालिकाओं ने प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें… ‘मैं’ से ‘हम’ की ओर बढ़ना ही असली प्रगति : गौर गोपाल दास

सुबह की नवकारसी शोभना हर्ष कुमार, दीपक कुमार खुशबू मुणोत परिवार, दोपहर की नवकारसी का लाभ सुनंदा देवी रमेशलाल संजय कुमार प्रशांत कोचेटा परिवार ने प्राप्त किया। दोनें लाभार्थी परिवारों का अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात राजेंद्रसूरी गुरुपद महापूजन का आयोजन किया गया। अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button