हैदराबाद : ए/सी मेकानिक की दिन-दहाड़े हत्या

Ad

हैदराबाद, मुशीराबाद थाना परिधि में पैसों के लेन-देन के चलते दिन-दहाड़े सरेआम ए/सी मेकैनिक की चाकू से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि जमीस्तानपुर निवासी जहाँगारी का पुत्र अलीम (42) ए/सी मेकैनिक के रूप में कार्यरत था। अलीम अपने दोस्त व पेशे से बाइक वॉशिंग वर्कर सय्यद इलियास (33) और जहाँगीर के साथ अक्सर जुआ खेलता था। जुए के खेल को लेकर अलीम का दोनों के साथ पैसों को लेकर कुछ दिन से झगड़ा चल रहा था। गुरुवार शाम 4.30 बजे सय्यद इलियास और जहाँगीर अलीम के पास आए और उसे अपने साथ ले गए। तीनों ने पद्मारावनगर, चिल्कलगुड़ा स्थित केवीके वाइन्स में बैठकर शराब पी।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 310 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

वाइन्स से बाहर आने के बाद दोनों ने पैसों के लेन-देन को लेकर अलीम के साथ झगड़ा किया और झगड़े के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में अलीम लहुलूहान होकर वहीं गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची मुशीराबाद पुलिस ने अलीम के शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सय्यद इलियास को हिरासत में ले लिया है, लेकिन जहाँगीर अभी फरार है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button