कर्नाटक कप्तानी से टी20 बल्लेबाजी में निखार आया : पडिक्कल

Ad

बेंगलुरु, शानदार फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिक्कल ने कहा कि कर्नाटक क्रिकेट टीम की कप्तानी करने और कुछ रणनीतिक बदलाव के कारण उन्हें एक संपूर्ण टी20 बल्लेबाज बनने में मदद मिली। पडिक्कल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पडिक्कल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से अर्धशतक जमाकर उसकी गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

पडिक्कल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मुझे लगता है कि कप्तान बनने से मुझे खेल के प्रति एक अलग दृष्टिकोण मिला है। इससे मुझे इस बारे में बहुत अधिक सोचने का मौका मिला कि एक गेंदबाज कैसे सोचता है, मैदान पर कप्तान कैसे सोचते हैं, और वे क्या करने की कोशिश कर सकते हैं।’’

पडिक्कल ने बताया: कोहली की ऊर्जा और समर्पण टीम के लिए प्रेरणा है

पडिक्कल ने कहा, ‘‘इससे मुझे अपने खेल के कुछ पहलुओं को बेहतर करने और परिस्थितियों के अनुसार खेलने में मदद मिली। इससे मुझे अपनी स्थिति समझने और उसके अनुसार खेलने में मदद मिली। इसलिए निश्चित रूप से मुझे लगता है कि कर्नाटक का कप्तान बनने से मुझे फायदा मिला।’’ पडिक्कल ने आरसीबी के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की और क्रिकेट में लगभग सब कुछ हासिल करने के बावजूद उनके जोश और लगन की सराहना की।

पडिक्कल ने कहा, ‘‘मुझे उनकी जो सबसे बात लगती है वह उनकी ऊर्जा और प्रत्येक अभ्यास क्षेत्र में उनका जोश है। उन्होंने इस खेल में काफी कुछ हासिल कर लिया है लेकिन इसके बावजूद वह प्रत्येक अभ्यास सत्र और प्रत्येक मैच में अपना शत प्रतिशत योगदान देते हैं। इस तरह की प्रतिबद्धता बहुत कम खिलाड़ियों में देखने को मिलती है।’’

यह भी पढ़े : अभिषेक की समझ पर भरोसा, आज़ादी जरूरी : आरोन

पडिक्कल ने कहा,‘‘जब आप किसी को खेल के प्रति इतना समर्पित और जुनूनी देखते हैं तो उसका प्रभाव टीम के हर सदस्य पर पड़ता है। इसलिए मुझे लगता है कि उनकी ऊर्जा टीम से टीम के प्रत्येक सदस्य को मदद मिलती है।’’ उन्होंने बताया कि लाल गेंद से टी20 क्रिकेट में बदलाव के दौरान किए गए तकनीकी समायोजन ने उनके प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पडिक्कल ने बताया, ‘‘अगर आप मेरी रणजी ट्रॉफी की बल्लेबाजी की तुलना आईपीएल की बल्लेबाजी से करें, तो आपको बदलाव साफ नजर आएंगे। लेकिन मेरा आत्मविश्वास और भरोसा अब भी पहले जैसा ही है।’’ (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button