सिकंदराबाद में महेश कन्वेंशन का भव्य उद्घाटन

Ad

हैदराबाद, माहेश्वरी भवन चैरिटेबल ट्रस्ट, सिकंदराबाद द्वारा निर्मित आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस महेश कन्वेंशन का विधिवत उद्घाटन किया गया। अवसर पर बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

महेश कन्वेंशन के उद्घाटन से पूर्व ताड़बन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर भाग लिया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर महेश कन्वेंशन सेंटर पहुंच कर संपन्न हुई। तत्पश्चात भवन का उद्घाटन भव्यता के साथ अशोक आशा चांडक द्वारा किया गया। ट्रस्ट के चेयरमैन गोपाल लाल बंग एवं सुमित्रा बंग ने प्रथम प्रवेश किया।

अवसर पर रिसेप्शन हॉल का उद्घाटन समाजसेवी महेश भगवती बल्दवा द्वारा किया गया। डाइनिंग हाल का उद्घाटन अशोक चांडक परिवार ने किया। रसोई घर का उद्घाटन अर्जुन देव मुकेश झंवर द्वारा किया गया। लिफ्ट का उद्घाटन गोविन्द प्रसाद बंग, नथमल हरिकिशन बंग द्वारा तथा जनरेटर का उद्घाटन कमल किशोर शुभम भांगड़िया ने किया।

पंडित रामकृष्ण पांडेय के आर्चायत्व में विधिवत रूप से हवन-पूजन के पश्चात शिव-पार्वती की प्रतिमा को मंदिर में विराजमान किया गया और उसके बाद उद्घाटन प्रभुदयाल जाखोटिया द्वारा किया गया। भवन में विशाल शिव प्रतिमा का उद्घाटन आनंद कुमार बंग ने किया। चेयरमैन गोपाल लाल बंग ने सहयोगियों व दानदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि भवन में दो विशाल हॉल के साथ-साथ लिफ्ट, वातानुकूलित सुविधा से लैस 11 कमरे, जनरेटर व मंदिर हैं। यह भवन समाज बंधुओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

यह भी पढ़ें… धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम मंदिर, काचीगुड़ा का स्थापना महोत्सव

उद्घाटन समारोह में समाज के कई प्रमुख गणमान्य शामिल

अवसर पर माहेश्वरी भवन चैरिटबल ट्रस्ट के चेयरमैन गोपाललाल बंग, मैनेजिंग ट्रस्टी प्रभुदयाल जाखोटिया, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा, फाउंडर ट्रस्टी अशोक सोमाणी, अशोक चांडक, आनंद बंग, बजरंगलाल बजाज, सीए संजय सारडा, हरिकिशन बंग, लालचंद डागा, रामकिशोर झंवर, संदीप अट्टल, महेश बल्दवा, भगवती बल्दवा, सुरेश लाहोटी, घनश्याम जाजू, कमल राठी, पुरुषोत्तम मानधना, नारायणदास बंग, राधेश्याम राठी, राजेश मालपानी, कमल काबरा, सत्यनारायण सोमाणी, संजय लाहोटी, रजनी राठी, रेखा जाखोटिया, राजेश बंग, बालाप्रसाद नावंदर, बद्रीनारायण चांडक, विष्णुकांत जाजू, रामकिशोर झंवर, मनीष काबरा, रमेश खडलोया, राजकुमार खडलोया, गोविन्द मड़ी, शरद बंग, गोविन्द बंग, चन्द्रप्रकाश बंग, अनुज बंग, अरविन्द बंग, कुणाल बंग, जगदीश दरक, कैलाश डालिया, माहेश्वरी सेवा संघ, माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी युवा संगठन तथा माहेश्वरी युवती संगठन के सदस्य, महेश बैंक के पूर्व चेयरमैन रमेश कुमार बंग, कैलाश नारायण भांगड़िया, अरुण भांगड़िया, जमनालाल बजाज, अमित लड्ढा, रूपेश सोनी, मनोज लोया उपस्थित थे।

इसके अलावा सीए कन्हैयालाल राठी, बद्रीविशाल मूंदड़ा, कमल भांगड़िया, लक्ष्मीनिवास मूंदड़ा, राकेश बल्दवा, सुरेश भंडारी, राजगोपाल जाजू, गोविंद मालानी, चेतन चांडक, मनीष चांडक, राजेश बल्दवा, हनुमान मुथा, पुरुषोत्तम मंत्री, आदित्य लोया, शिव कुमार मोदानी, भगवानदास लोया, प्रवीण तोष्णीवाल, विष्णुकांत बजाज, राकेश बंग, आनंद भांगड़िया, विनय भांगड़िया, अनिल जाजू, घनश्याम राठी, शरद बंग, गोविंद प्रसाद बंग, अशोक सोमानी, संजय सोमानी, सत्यनारायण काबरा, द्वारकादास तोष्णीवाल, मोहित गगरानी, पुरुषोत्तम चांडक, आशीष बंग, मुन्नालाल बंग, शिरीश अगिवाल उपस्थित थे।

अवसर पर अमित मणियार, आनंद वर्मा, कन्हैयालाल राठी, रघुनंदन झंवर, कमलकिशोर राठी, अशोक मालानी, सूर्यप्रकाश झंवर, कृष्णचंद बंग, धनसुख बंग, गिरधर अट्टल, विनीत बाहेती, आकाश सोमानी, संजय अट्टल, कृष्ण, राजेंदर राठी, भगवानदास सारड़ा,वंदना राठी,सुमित्रा बंग, सुनीता मंत्री, तारा बंग, सुमन डागा, प्रिया डागा, मनसुख बंग, माला लोया, किरण बजाज, सौम्या इन्नानी, राधा बंग, आशा चांडक, सुरेखा चांडक, शोभा झंवर, दिव्या इाँवर, माया मालानी, संतोष मालानी, आशा लोया, किरण लोया, शीतल मोदानी, बबिता बंग, नंदा बंग, राजकुमारी लड्डा, मंजू बंग, सरिता अट्टल व अन्य गणमान्यों की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button