छत्रपति शिवाजी मराठा सांस्कृतिक ट्रस्ट के एम.बी. भवन का उद्घाटन आज
हैदराबाद, श्री छत्रपति शिवाजी मराठा सांस्कृतिक ट्रस्ट के तत्वावधान में एम.बी. कनवेंशन (मराठा भवन) का उद्घाटन रविवार, 26 अप्रैल को शाम 5 बजे रंगारेड्डी जिले के जलपल्ली में किया जाएगा।
ट्रस्ट के सचिव मदन जाधव ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू, पिछड़ा वर्ग मंत्री पोन्नम प्रभाकर, राज्यसभा सदस्य वेम नरेंदर रेड्डी, एआईसीसी सचिव व तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी सचिन सावंत, विधायक प्रकाश गौड़ आदि उपस्थित होंगे।
यह भी पढ़े : हैदराबाद में आर्य ग्रंथों का भव्य लोकार्पण समारोह
सचिव मदन जाधव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुबह 8 बजे से सांस्कृतिक ट्रस्ट के ट्रस्टियों तथा वारकरी संप्रदाय से संबंधित महाराजों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने समाज बंधुओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





