अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ ने की सभा
हैदराबाद, अग्रवाल समाज सिकंदराबाद नॉर्थ शाखा की वर्किंग कमेटी की सभा का आयोजन पैराडाइज सर्किल स्थित अग्रवाल समाज बैंक्वेट हॉल के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। अवसर पर सर्वसम्मति से आगामी 17 मई को वार्षिक आम सभा का आयोजन अग्रवाल समाज बैंक्वेट हॉल, पैराडाइज सर्किल, सिकंदराबाद में करने का निर्णय लिया गया।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाखा के मानद मंत्री अशोक आर. डाणी ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। पिछली सभा के मिनट्स पढ़कर उसे पारित कराया गया। तत्पश्चात वार्षिक आम सभा की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। अवसर पर आगामी 26 जुलाई को सावन की सैर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया, जिसके स्थान की सूचना अतिशीघ्र दे दी जाएगी।
इसके लिए संयोजक गोपाल चांदगोठिया, सुनील केजरीवाल, मुकुल जैन, पंचम शाह, शीतल अग्रवाल को नियुक्त किया गया।अवसर पर बताया गया कि आगामी अगस्त/सितंबर माह में अंडमान निकोबार टूर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके संयोजक बिकी सराफ, गोपाल चांदगोठिया, मनीष तालुका, शीतल अग्रवाल को नियुक्त किया गया।
यह भी पढ़े : हैदराबाद में आर्य ग्रंथों का भव्य लोकार्पण समारोह
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अतिशीघ्र दी जाएगी। अवसर पर अन्य विषयों पर भी विचार विमर्श किया गया। संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन हुआ। अवसर पर अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल, मानद मंत्री अशोक आर. डाणी, संयुक्त मंत्री संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बिकी सराफ, सलाहकार गोपाल चांदगोठिया, कार्यकारिणी सदस्य सुनील सिंघल, मुकुल जैन, शीतल अग्रवाल, पंचम शाह, तरसेम अग्रवाल, मनीष तालुका, विकास सराफ, सुनील केजरीवाल, दीपक बंसल आदि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





