आचार्य महाश्रमणजी के जन्मदिन पर दिव्यांगों को कृत्रिम पैर वितरित

Ad

हैदराबाद, आचार्य महाश्रमणजी के जन्मदिन एवं पदाभिषेक के उपलक्ष्य में उनके प्रबुद्ध शिष्य दीपकुमारजी की प्रेरणा से महावीर विकलांग केंद्र में अणुव्रत सेवी निर्मला बैद द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर विकलांगों को कृत्रिम पैर लगाये गए। इस दौरान निर्मला बैद ने आचार्य महाश्रमणजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

आचार्य ने गुरुदेव द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान का विशेष रूप से उल्लेख किया। समाजसेवी अमृत कुमार जैन ने जीवन में दया, करुणा और सामंजस्य से पूर्व व्यवहार के महत्व को रेखांकित किया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष सुशील संचेती, महेश बैंक के पूर्व चेयरमैन रमेश कुमार बंग, शशिकांत अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार रखे।

यह भी पढ़े : हैदराबाद में आर्य ग्रंथों का भव्य लोकार्पण समारोह

इस दौरान बाबूलाल सुराणा, अशोक हीरावत, श्री किशोरचंद चोरड़िया हॉस्पिटल की विमला एवं परिवार ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान तेलुगु में अणुव्रत की पुस्तकें वितरित की गईं। विकलांगों को कृत्रिम पैर अमृत कुमार जैन, सुशीला बैद, सरोज बैद, व हनुमान जिनेन्द्र बैद की ओर से लगाये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्मला बैद ने अणुव्रत गीत से किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button