एनआईटीएचएम एवं गवर्नमेंट सिटी कॉलेज में करार

Ad

हैदराबाद , राष्ट्रीय पर्यटन एवं आतिथेय प्रबंधन संस्थान (एनआईटीएचएम) ने गवर्नमेंट सिटी कॉलेज (ऑटोनॉमस), हैदराबाद के साथ शैक्षणिक सहयोग, उद्योग-उन्मुख कौशल प्रशिक्षण और छात्रों के प्लेसमेंट को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आज यहाँ एनआईटीएचएम के निदेशक प्रो. वी. वेंकट रमणा ने कहा कि यह समझौता तेलंगाना के युवाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाली पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी शिक्षा को अधिक सुलभ और करियर केंद्रित बनाने की दिशा में मील का पत्थर है।

हमारा उद्देश्य दूरदराज के गांवों में रहने वाले छात्रों तक पहुंचना है, जिसमें कौशल विकास और राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समझौते में उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किये गए शिक्षण, अनुसंधान और परामर्श सेवाएं शामिल हैं। यह समझौता सिटी कॉलेज के छात्रों को यात्रा, पर्यटन और आतिथेय क्षेत्रों में प्रत्यक्ष व्यावहारिक अंतरदृष्टि प्रदान करेगा।

छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोज़र और आधुनिक स्किल ट्रेनिंग का अवसर

छात्रों को विभिन्न उद्योग स्थलों की विशेष रूप से तैयार की गई इमर्शन विज़िट (क्षेत्रीय दौरों) के माध्यम से इस क्षेत्र के उभरते हुए क्षेत्रों से परिचित कराया जाएगा। वैश्विक मानकों को पूरा करने के लिए बीबीए (पर्यटन एवं आतिथेय) और बीए (यात्रा और पर्यटन प्रबंधन) के आधुनिक पाठ्यक्रमों के विकास पर सहयोग किया जाएगा।

बुनियादी ढांचा और प्लेसमेंट के अंतर्गत प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को क्लास रूम की सुविधा और हॉस्टल में रहने की जगह दी जाएगी। साथ ही अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप और नौकरी दिलाने के लिए खास मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इसके साथ ही अप्रेंटिसशिप-एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) का एक ऐसा मॉडल होगा, जो क्लास रूम में सीखने को असल दुनिया की नौकरी की ट्रेनिंग के साथ जोड़ेगा।

इसी प्रकार सेक्टर स्किल प्रोग्राम के अंतर्गत सोशल मीडिया, ट्रैवल फोटोग्ऱाफी और वेब ब्लॉगिंग में नए क्रेडिट आधारित सर्टिफिकेट कोर्स शामिल होंगे, ताकि आज के ज़माने में करियर के मौकों को बेहतर बनाया जा सके। यह पहल सैटेलाइट कैंपस और साझा संसाधनों के जरिए ज़हीराबाद, संगारेड्डी और जोगीपेट के सरकारी डिग्री कॉलेजों को भी सहायता देगी।

विशेषज्ञ मार्गदर्शन और संस्थानों की मौजूदगी में एमओयू सम्पन्न

हैंड-होल्डिंग प्रोग्राम लागू किए जाएंगे, जिनमें इंडस्ट्री के विशेषज्ञ और प्रोफेसर्स ऑफ प्रैक्टिस शामिल होंगे, जो छात्रों को सीधे तौर पर मार्गदर्शन देंगे। प्रोफेसर वेंकट रमणा ने आखिर में सभी संबंधित पक्षों को एनआईटीएचएम के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया, ताकि पूरे तेलंगाना में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र को और भी बेहतर बनाया जा सके।

एमओयू का आदान-प्रदान एनआईटीएचएम पर्यटन के डीन डॉ. नीरज गोहिल और गवर्नमेंट सिटी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी.एच. प्रसाद ने एनआईटीएचएम के निदेशक प्रो. वी. वेंकट रमणा, प्रो. सीसीई संयुक्त निदेशक पी. बाला भास्कर और कमिश्नर कॉलेजिएट एजुकेशन संयुक्त निदेशक प्रो. डी.एस.आर. राजेंदर सिंह की उपस्थिति में किया गया।

यह भी पढ़े : विज़नएक्स समिट-2026 : नवाचार, नेतृत्व और करियर पर मिला मार्गदर्शन

अवसर पर एचसीयू से प्रो. रमा, नागेश बाबू, क्रिस्प के. अनुपमा सहित संस्थान के प्रमुख संकाय सदस्य प्राचार्य डॉ. एम.के. गणेश, डॉ. एन. यादगिरी, के. शिरीषा मूर्ति, गवर्नमेंट सिटी कॉलेज से डॉ. ज्योति, उप प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. सी.एच. रविंद्र बाबू उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button