जनगणना के लिए स्व-गणना में भाग लें नागरिक : जयेश रंजन

हैदराबाद, नागरिक प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन ने जनगणना-2027 के लिए सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्व गणना) में भाग लिया। उन्होंने जनसामान्य से अनुरोध किया कि वह इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जानकारी दर्ज कराएँ।

अधिकारी जनगणना 2027 के सेल्फ-एन्यूमरेशन में भाग लेते हुए

जयेश रंजन ने कहा कि तेलंगाना में जनगणना 2027 के लिए सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। जनगणना 2027 के तहत भारत सरकार ने सभी नागरिकों के लिए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्होंने विशेषकर हैदराबाद महानगर के तीनों नगर निगमों के सभी परिवारों से आगे आकर इसमें भाग लेने की अपील की, ताकि हर परिवार की गणना सुनिश्चित हो।

यह भी पढ़ें… बीआरएस स्थापना दिवस पर केटीआर ने किया ध्वजारोहण

जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने नागरिकों को सेल्फ-एन्यूमरेशन में भाग लेने और शहर में जनगणना 2027 को सफल बनाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए वेबसाइट: https://se.census.gov.in पर जानकारी दाखिल कर सकते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button