गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत दिए गए प्रार्थना पत्र

Ad

हैदराबाद, गौमाता राष्ट्र माता घोषित हो, गौवंश की रक्षा हो, देश में गौहत्या बंद हो इस संकल्प के साथ आयोजित गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत मंत्री, जिलाधीश, तहसीलदार, ब्लॉक अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपे गये।

गौ सम्मान आह्वान अभियान

लव फॉर काऊ फाउंडेशन एवं गोवत्स फाउंडेशन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में रिद्धीश जागीरदार ने बताया कि लव फॉर काऊ फाउंडेशन के चेयरमैन जसमत पटेल एवं गोवत्स फाउंडेशन अध्यक्ष मुरली मनोहर पल्लोड के नेतृत्व में गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत गौमाता को राष्ट्रमाता/ राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक दर्जा दिलाने, केन्द्राय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना एवं एकीकृत केन्द्राय कानून निर्माण हेतु सम्पूर्ण भारत वर्ष के मण्डलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम से मंत्री, जिलाधीश, तहसीलदार, ब्लॉक अधिकारी तथा अन्य को ज्ञापन सौंपे गए।

बंजारा हिल्स स्थित मिनिस्टर्स क्वाटर्स में राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. जी. विवेक वेंकटस्वामी से लव फॉर काऊ फाउंडेशन के चेयरमैन जसमत पटेल, ट्रस्टी रिद्धीश जागीरदार, तरुण महेता ने भेंट कर ज्ञापन (प्रार्थना पत्र) सौंपा।
इसके अलावा नामपल्ली स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के संयोजक सुभाष अग्रवाल, सहसंयोजक डॉ. जी. गोकानी, मराठी सेल के श्याम सुंदर कश्यप, श्री कच्छी मित्र मंडल के मैनेजिंग ट्रस्टी सुशील कापड़िया, तेलंगाना गुजराती समाज के परीमल पारेख आदि से भेंट कर प्रार्थना पत्र सौंपा गया। लकड़ी का पुल में हैदराबाद के अतिरिक्त जिलाधीश पी. कधीरावन पलानी (आई.ए.एस.) को गौ भक्तों ने ज्ञापन सौंपा।

विभिन्न संगठनों ने मिलकर सौंपे गौ संरक्षण ज्ञापन

गोवत्स फाउंडेशन के मुरली मनोहर पल्लोड, बद्रीविशाल लोया, गोपाल सारड़ा, महालक्ष्मी रमणा गौड़, जैन संस्कार वाटिका के ट्रस्टी मुकेश चौहान जैन, अखिल भारत हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी कमलेश महाराज, इस्कॉन के स्वामी, हैदराबाद किराणा मर्चन्ट असोसिएशन के मंत्री अविनाश देवड़ा, सुषमा शाह, नंदिगाम गौशाला के राजेश तापड़िया, लेवा पाटीदार समाज के धनजीभाई पटेल, सर्वदलीय गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह नयाल व अन्य ने विभिन्न क्षेत्रो में महानुभावों को ज्ञापन सौंपे।

रिद्धीश जगीरदार ने कहा कि देशभर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आज 5 हजार मंडल कार्यालय में ज्ञापन सौंपे गए। देश में लगभग 780 जिलों में प्रत्येक जिला स्थल पर 3 संत और 3 गौप्रेमी कार्यकर्ता जुड़े। जसमत पटेल ने मंत्री से कहा कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर गौ माता को सेवा (गौ माता को उचित अनुसंधान और अनुदान मिले), सुरक्षा (भारत से गौहत्या पूरी तरह समाप्त हो, सम्मान गौ माता राष्ट्र माता (राष्ट्रदेव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर, राष्ट्र आधार बने) का मौलिक अधिकार प्रदान करवाना है।

यह भी पढ़ें… नवकार धाम जैन मंदिर में लाभार्थियों का किया गया सम्मान

वाहन जब्ती व नीलामी को लेकर सख्त नियम प्रस्ताव

मुरली मनोहर पल्लोड ने कहा कि सरकार से आग्रह है कि गौ हत्यारों, गौ तस्करी में लिप्त अपराधियों के लिए आजीवन कठोर कारावास जैसी सजा का प्रावधान हो, गौ तस्करी में उपयोग आने वाले वाहनों की जब्ती होने पर जमानत न हो व सदा सदा के लिए राजसाद हो और उन्हें नीलाम किया जाए अथवा गोशालाओं को उपयोग हेतु सौंप दिया जाए, कंपनियों के सीएसआर फंड में से एक निश्चित राशि गौ सेवा से जुडे कार्यों हेतु खर्च करने की अनिवार्यता लागू हो, पशु मेले के नाम पर हो रही अवैध गौ तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु केन्द्राय कानून बने।

मुरली मनोहर पल्लोड ने गौशाला संबंधित मुख्य आग्रह कि जानकारी देते हुए कहा कि भारत के प्रत्येक प्रांत में कम से कम एक गौ अभ्यारण्य उपयुक्त वन भूमि या गोचर भूमि पर खोला जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर निराश्रीत नर गोवंश के लिए नंदीशाला की स्थापना हो। गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ा जाए, ताकि गौशाला में काम करने वाले लोगों को 100 दिन का ग्वाल वेतन मनरेगा से प्राप्त हो एवं मनरेगा योजना के तहत गौशालाओं का निर्माण कार्य हो।

संपूर्ण देश में गौवंश संख्या के आधार पर गौशालाओं को एक निश्चित बिजली यूनिट निशुल्क आवंटित हो अथवा बिजली बिल में निश्चित छूट मिले। अधिक दान प्राप्त करने वाले सरकारी नियंत्रण में चल रहे मंदिरों के साथ गौशाला संचालन अनिवार्य किया जाये। स्वामी कमलेश महाराज ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर उसी विश्वास से देख रहा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उनके सशक्त नेतृत्व में गौवंश की रक्षा के साथ एक ऐसे भारत की स्थापना हो, जहाँ गौमाता का सम्मान सुरिक्षत हो। मुकेश चौहान ने कहा कि गोवंश संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button