मोदी ने वाराणसी में कहा- बंगाल में लोग जमकर मतदान करें
नई दिल्ली, नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कहा कि बंगाल में मतदान का दूसरा चरण जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार बड़ी संख्या में लोग वोट डाल रहे हैं। पहले चरण की तरह इस बार भी लोग भारी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बाहर निकल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लंबी कतारों की तस्वीरें सामने आ रही हैं।
यह भी पढे़: पीएम नरेंद्र मोदी मलेशिया के लिए रवाना, क्यों अहम है यह दौरा
बंगाल में मतदान एक निर्भीक माहौल में हो रहा है, जो पिछले छह या सात दशकों में कल्पना से परे था। लोग बिना किसी डर के मतदान कर रहे हैं। यह देश के संविधान और मजबूत होती लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक सकारात्मक प्रतीक है। बंगाल के महान लोगों का आभार व्यक्त करता हूं कि वे अपने अधिकारों के प्रति इतने जागरूक हैं और बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। मतदान समाप्त होने में अभी कई घंटे बाकी हैं। मैं बंगाल के लोगों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में इसी उत्साह के साथ भाग लें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



