माहेश्वरी युवती संगठन, सिकंदराबाद ने लगाया समर कैंप
हैदराबाद, माहेश्वरी युवती संगठन, सिकंदराबाद द्वारा डी.वी. कॉलोनी स्थित सनराइज स्कूल में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समर कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सुषमा मूंदड़ा ने बच्चों को श्लोक एवं भजन सिखाए। राखी नावंदर ने पाइप क्लीनर आर्ट एवं क्रोशे की जानकारी दी। सोनल सारड़ा ने वैदिक मैथ्स के माध्यम से गणित की सरल ट्रिक्स सिखाईं। पूनम मंत्री ने रंगोली आर्ट एवं ब्रश कैलीग्राफी का प्रशिक्षण दिया। सुनीता मूंदड़ा ने टेक्सचर आर्ट एवं की-चेन बनाना सिखाया।
पायल इन्नानी ने वेजिटेबल कार्विंग की कला सिखाई, जबकि राधिका मंत्री ने मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया। शिविर के समापन समारोह में माहेश्वरी महिला मंडल की मंत्री सीमा इन्नानी, कोषाध्यक्ष पूजा लोया, माहेश्वरी युवा संगठन के परामर्शदाता लड्डू बंग, अध्यक्ष प्रवीण तोष्नीवाल, मंत्री विष्णुकांत बजाज एवं हेमंत सारड़ा उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें… रचनोत्सव कॉलेज ऑफ इवेंट मैनेजमेंट ने किया इन हाउस कार्यक्रम
माहेश्वरी युवती संगठन की मंत्री सुषमा मूंदड़ा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समर कैंप की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष किरण लोया, उपाध्यक्ष राखी नावंदर, सलाहकार पूजा लोया, बबिता बंग, आशा लोया, पायल इन्नानी, सपना राठी, सपना इन्नानी, आरती बंग, सोनल सारड़ा, राधिका मंत्री, संतोष सीखची व अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



