हैदराबाद : लावारिस छोड़े गये हस्की नस्ल के 40 कुत्ते

हैदराबाद, शहर के सीमांत क्षेत्र स्थित शंकरपल्ली पटनचेरू रोड पर हस्की नस्ल के कुत्तों को सामूहिक रूप से लावारिस छोड़े जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों द्वारा कल शाम लगभग 40 हस्की कुत्तों को सड़क किनारे छोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसरा फाउंडेशन और स्वान एनजीओ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुची। तब तक कुछ कुत्तों को राहगीर अपने साथ ले जा चुके थे, जबकि कई कुत्ते ठंडे वातावरण की तलाश में पास के जंगलों में भाग गए। मौके पर एक कुत्ता मृत पाया गया।

यह भी पढ़ें… रेलवे पुलिस ने चोरी तथा गुम हुए 1500 सेलफोन खोज कर लौटाए

रेस्क्यू टीम ने अब तक छह कुत्तों को सुरक्षित बचाकर एनजीओ केंद्र में उपचार और देखभाल के लिए भेजा। अन्य कुत्तों की तलाश के लिए अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि कुत्तों की हालत बेहद खराब थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई। इस घटना ने पशु क्रूरता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिम्मेदार लोगों की पहचान की कोशिशें जारी हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button