निजामाबाद में हिन्दू सम्मेलन, एकता पर जोर

निज़ामाबाद, अर्बन विधायक धनपाल सूर्यनारायण गुप्ता ने कहा कि हिन्दुओं में एकता बढ़नी चाहिए और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए।

शहर के विनायक नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। अवसर पर विधायक ने कहा कि हिन्दुओं में आज भी छोटे-मोटे मतभेद और ऊँच-नीच की भावना है, जिसे पूरी तरह से खत्म करने की जरूरत है। अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। आरएसएस द्वारा आयोजित किए जा रहे हिन्दू सम्मेलनों को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया की उन्होंने सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनों में संघ के वक्ताओं द्वारा बताई गई बातों का अक्षरश पालन किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें… टीजीजेनको को मिला आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन

हिन्दू संस्कृति और परंपराओं का विरासत भावी पीढ़ी तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है। कार्यक्रम में मास्टर गुणवंत साई बुचेले द्वारा प्रस्तुत गीत अंदरमू हिन्दुवुलम बंधुवुलम मनमंता.. ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस प्रतिनिधि अप्पाला प्रसाद, कॉर्पोरेटर एवं भाजपा प्रदेश सचिव स्रवंती रेड्डी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और अपने संदेश साझा किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button