गर्मी के सीजन के मद्देनजर विशेष ट्रेनें

हैदराबाद, गर्मी के सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएंगी।

ट्रेन नं. 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष ट्रेन शुक्रवार, 1 मई तथा ट्रेन नं. 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष ट्रेन रविवार, 3 मई को चलाई जाएगी। ट्रेन नं. 07703 काकीनाड़ा टाउन-लिंगमपल्ली विशेष ट्रेन 1, 2 व 3 मई को शाम 6.55 बजे काकीनाड़ा टाउन से रवाना होकर सुबह 8.00 बजे लिंगमपल्ली पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना सिविल सप्लाई विभाग : 126% बढ़ाई गई पेट्रोलियम आपूर्ति

ट्रेन नं. 07704 लिंगमपल्ली-काकीनाड़ा टाउन विशेष ट्रेन 2, 3 व 4 मई को रात 8.00 बजे लिंगमपल्ली से रवाना होकर सुबह 7.45 बजे काकीनाड़ा टाउन पहुँचेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button