एमटीआर ने हैदराबाद के बाजार में लांच की मिनट फ्रेश बैटर रेंज

हैदराबाद, एमटीआर फूड्स ने हैदराबाद बाजार में अपनी सुविधा-आधारित खाद्य श्रृंखला का विस्तार करते हुए एमटीआर मिनट फ्रेश बैटर रेंज को लांच करने की घोषणा की। इसमें पारंपरिक रूप से तैयार डोसा बैटर और राइस रवा इडली बैटर शामिल है। यह उत्पाद प्रमुख क्विक-कॉमर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

होटल ताज डेक्कन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए कहा गया कि सुबह के नाश्ते के क्षेत्र में रवा इडली तथा 3 मिनट रेंज जैसे नवाचारों के लिए प्रसिद्ध एमटीआर अब मिनट फ्रेश बैटर की नई पेशकश के साथ आधुनिक उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है। यह रेंज उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो अपने दैनिक भोजन में स्वाद की पारंपरिक प्रमाणिकता और बनाने में आसानी की तलाश करते हैं।

यह भी पढ़ें… टीजीजेनको को मिला आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन

डोसा और राइस रवा इडली बैटर पेश

हैदराबाद के बाजार की विशिष्ट पसंद को समझते हुए कंपनी ने दो प्रकार के बैटर पेश किए हैं, जिनमें डोसा बैटर और राइस रवा इडली बैटर शामिल हैं। स्थानीय पारंपरिक स्वाद के समावेश के साथ एमटीआर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डोसा बैटर को 425 ग्राम, 850 ग्राम, 1.5 किलोग्राम के पैक तथा राइस रवा इडली बैटर को 750 ग्राम पैक में उपलब्ध कराया गया है।

एमटीआर फूड्स के सीईओ सुनय भसीन ने कहा कि हैदराबाद का अपने नाश्ते की संस्कृति से एक अटूट रिश्ता है। इस कड़ी में इडली और डोसा केवल भिन्न व्यंजन नहीं, बल्कि उनकी बनावट और स्वाद के लिए अलग-अलग बैटर की आवश्यकता होती है। एमटीआर मिनट फ्रेश बैटर रेंज के माध्यम से कंपनी बिना किसी समझौते के वही प्रामाणिकता तथा स्वाद सीधे उपभोक्ताओं की रसोई तक पहुँचाने का प्रयास करेगी।

मुख्य विपणन एवं विकास अधिकारी अनुपम नायर ने कहा कि यह नई रेंज एमटीआर के निरंतर पोर्टफोलियो विस्तार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। साथ ही यह उन उपभोक्ताओं के लिए है, जो व्यस्त जीवनशैली के बीच पारंपरिक स्वाद से जुड़े रहना चाहते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button