हैदराबाद : ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, हशीश ऑयल बरामद

हैदराबाद, रंगारेड्डी आबकारी पुलिस की एनफोर्समेंट टीम ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक बड़े तस्कर को 1.550 लीटर हशीश ऑयल और 465 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। कुतुबुल्लापुर क्षेत्र में हशीश ऑयल की अवैध बिक्री की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुभाष चंदर ने छापेमारी करते हुए जनगांव निवासी साकी चक्रपाणि (23) को गिरफ्तार किया।
आरोपी लंबे समय से ओडिशा से गांजा और हशीश ऑयल लाकर हैदराबाद में सप्लाई कर रहा था। चक्रपाणि सक्रिय अंतरराज्यीय तस्कर है। उस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ ओडिशा के कालीमेला पुलिस स्टेशन, आंध्र प्रदेश के मोटुगुड़ा और हैदराबाद के तिरुमलगिरी थाने में पहले से ही केस दर्ज हैं। आरोपी से बरामद ड्रग्स को जब्त कर उसे कुतुबुल्लापुर आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में पिता-पुत्र ने खोला गैस सिलेंडर घोटाला, हुए सम्मानित
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



