हंता वायरस प्रभावित जहाज में दो भारतीय नागरिक शामिल

लंदन, हंता वायरस के प्रकोप से प्रभावित जहाज एम वी होंडियस में सवार चालक दल के सदस्यों में दो भारतीय नागरिक शामिल हैं। जहाज में अब तक हंता वायरस के पांच मामलों की पुष्टि हुई है और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ‘ओशनवाइड एक्सपेडीशन’ द्वारा संचालित इस जहाज ने एक अप्रैल को अर्जेंटीना के उशुआइया से अपनी यात्रा शुरू की थी और इसके 10 मई को स्पेन के कैनरी द्वीपों पर पहुंचने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार लगभग 28 देशों के करीब 150 यात्री और चालक दल के सदस्य शुरू में इस लक्ज़री क्रूज़ पर सवार थे, लेकिन 24 अप्रैल को सेंट हेलेना द्वीप पर इनमें से दर्जनों लोग जहाज़ से उतर गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज़ पर 28 देशों के नागरिक सवार है जिनमें 38 लोग फिलीपींस से, 31 ब्रिटेन से, 23 अमेरिका से, 16 नीदरलैंड्स से, 14 स्पेन से, नौ जर्मनी से, छह कनाडा से और चालक दल के दो सदस्य भारत से हैं।

हंतावायरस ‘निकट, अंतरंग संपर्क’ के माध्यम से फैलता है

विश्व स्वास्थ संगठन ने बृहस्पतिवार को कहा कि संदिग्ध हंता वायरस मामलों में से आठ में से पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है।नीदरलैंड की महिला (69) जिनमें इस वायरस की पुष्टि हुई थी, उनकी मौत हो गई है और उनके पति तथा जर्मनी की एक महिला भी मृतकों में शामिल हैं। उनके मामलों की जांच की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि यह प्रकोप किसी महामारी की शुरुआत नहीं है।

डब्ल्यूएचओ की संक्रामक रोग महामारी विज्ञानी मारिया वैन केरखोव ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि स्थिति छह साल पहले कोविड-19 के समय जैसी नहीं है क्योंकि हंतावायरस ‘निकट, अंतरंग संपर्क’ के माध्यम से फैलता है।

वैन केरखोव ने कहा, ‘‘यह कोविड नहीं है, यह इन्फ्लूएंजा नहीं है, यह बहुत अलग तरीके से फैलता है।’’ उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने एमवी होंडियस पर सवार सभी लोगों से मास्क पहनने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध मामलों के संपर्क में आने वाले या उनकी देखभाल करने वालों को ‘उच्च स्तर के सुरक्षा उपकरण पहनने चाहिए’। (भाषा)

यह भी पढ़ेक्रूज जहाज पर हंता वायरस का खतरा, WHO ने जताई और मामलों की आशंका

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button