समाचारों की दुनिया बदलने वाले टेड टर्नर का निधन

वाशिंगटन, सीएनएन की स्थापना कर टेलीविजन समाचारों की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने वाले टेड टर्नर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। केबल न्यूज नेटवर्क यानी सीएनएन ने 24 घंटे लगातार खबरें दिखाने की शुरुआत की, जिससे पारंपरिक टीवी समाचार व्यवस्था पूरी तरह बदल गई।

टेड टर्नर अपने साहसी फैसलों और जोखिम उठाने की आदत के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई बड़े कारोबारी सौदे किए और पेशेवर खेल टीमों के मालिक भी रहे. उनका विवाह प्रसिद्ध अभिनेत्री जेन फोंडा से हुआ था। इसके अलावा वे तेज प्रतिस्पर्धी नौकायन टीम का नेतृत्व करने और बाद के वर्षों में समाज सेवा व पर्यावरण संरक्षण के कामों से भी जुड़े रहे।

सितंबर 2018 में टर्नर ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि उन्हें लेवी बॉडी डिमेंशिया का पता चला है। उन्होंने कहा कि यह अल्जाइमर का एक हल्का रूप है। यह उससे मिलता-जुलता है, लेकिन उतना गंभीर नहीं है। अल्जाइमर जानलेवा होता है। लेवी बॉडी डिमेंशिया असामान्य प्रोटीन जमाव के कारण होता है जो समय के साथ बढ़ता जाता है और मस्तिष्क के सामान्य कामकाज को बाधित करता है।

यह भी पढ़ें… आईआईटी मद्रास ने कैलिफोर्निया में केंद्र शुरू किया

साल 1980 में टेड टर्नर ने सीएनएन की शुरुआत कर केबल न्यूज़ और लोगों तक खबर पहुंचने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया। सीएनएन दुनिया का पहला ऐसा न्यूज चैनल था, जो 24 घंटे लाइव खबरें दिखाता था। इसके बाद टर्नर यहीं नहीं रुके। उन्होंने सीएनएन हेडलाइन न्यूज, सीएनएन इंटरनेशनल, टीएनटी, कार्टून नेटवर्क और टर्नर क्लासिक मूवीज जैसे कई और मशहूर चैनल भी शुरू किए। 1996 में टर्नर की कंपनी का विलय टाइम वार्नर इंक. के साथ हुआ। इसके बाद 2001 में टाइम वार्नर और एओएल का भी विलय हो गया। टर्नर ने 2003 में कंपनी से दूरी बना ली और 2005 में बोर्ड से इस्तीफा दे दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button