भविष्य की आक्रामकता का तेज और निर्णायक जवाब देंगे : ख्वाजा आसिफ

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने देश के खिलाफ भविष्य में किसी भी तरह के हमले की स्थिति में ‘‘अधिक तेज और निर्णायक’’ जवाबी कार्रवाई की बुधवार को चेतावनी दी।

भारत के साथ चार दिन के सैन्य टकराव के एक साल पूरे होने से पहले टेलीविजन पर प्रसारित एक संदेश में, आसिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान हमेशा शांति चाहता है, लेकिन गरिमा, सुरक्षा और संप्रभुता के सम्मान के साथ। पहलगाम हमले में 26 नागरिकों की मौत के प्रतिशोध में भारत ने सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया।

इन हमलों के कारण दोनों देशों के बीच चार दिनों तक भीषण झड़पें हुईं और 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने की सहमति के साथ ये झड़पें समाप्त हुईं। आसिफ ने कहा, ‘‘आज, हवा, जमीन और पानी में जवाब देने की हमारी क्षमता किसी की भी कल्पना से परे प्रभावी और तेज है।’’ उन्होंने आगाह किया कि भविष्य में ‘‘गलत आकलन या गलत अनुमान’’ की स्थिति में प्रतिक्रिया ‘‘अधिक तेज और निर्णायक’’ होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि पाकिस्तान सिर्फ जवाब ही नहीं देता, बल्कि परिणामों की सही दिशा भी तय करता है। हमारे खिलाफ किसी भी प्रकार का दुस्साहस केवल दूसरे पक्ष की कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी; हम ही उसका मार्ग, उसकी शुरुआत और उसका अंत तय करेंगे।’’ (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button