कर्ज के बोझ में डूबे पिता ने तीन मासूम बेटियों को पानी में डुबोकर मार डाला

कामारेड्डी, राज्य के कामारेड्डी जिले में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों को पानी में डुबोकर मार डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश में रहने वाला मोहम्मद फयाज (34) कुछ वर्षों पहले रोजगार की तलाश में अपनी पत्नी के साथ कामारेड्डी पहुंचा था। वह कामारेड्डी में ऑटो चलाकर जीवन यापन कर रहा था। फयाज दंपत्ति को सिफात (8), आयत (7) और मरियम (5) नामक तीन बेटियाँ थीं। बताया जाता है कि फयाज पर करीब 5 लाख रुपये का कर्ज था।

कर्ज और आर्थिक संकट से परेशान होकर वह मानसिक दबाव में था। उसे अपनी बेटियों के पालन-पोषण की चिंता भी सता रही है। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन बच्चों की माँ काम पर गई हुई थी। शाम को घर लौटने पर पड़ोसियों ने बच्चियों के दिखाई नहीं देने की जानकारी दी। पिता से पूछने पर उसने बच्चियों को डोसा दिलाने के बाद घर छोड़ने की जानकारी दी। आसपास तलाशने के बाद भी बच्चियों का पता नहीं लगने पर माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें… लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की गहन जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू की और परिवार के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान फयाज लगातार अपना बयान बदल रहा था। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीनों बच्चियां अपने पिता के साथ घर से बाहर जाते हुए दिखाई दीं। सबूत सामने आने के बाद जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान था। बच्चियों के भविष्य को देखते हुए उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस घटना को लेकर माँ की भूमिका पर भी शक जता रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर पुलिस आगे की जाँच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button