महाराष्ट्र के पालघर में धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पालघर, महाराष्ट्र के पालघर जिले में निवेशकों को भारी मुनाफे का लालच देकर उनसे 2.39 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पालघर स्थित कंपनी के मालिक को 2.39 करोड़ रुपये के शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी रोशन चंदनलाल जैन (36) ने बोइसर क्षेत्र स्थित अपनी कंपनी के माध्यम से निवेशकों को शेयर बाजार में निवेश करने के लिए भारी मुनाफे का लालच दिया था। उन्होंने बताया कि जैन ने हालांकि 2022 से निवेशकों से 2.39 करोड़ रुपये कथित तौर पर एकत्र किए लेकिन उसकी कंपनी ने कभी भी निवेशकों को इस राशि पर कोई मुनाफा नहीं दिया।

यह भी पढ़े: डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि एक निवेशक ने बोइसर थाने में जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जैन को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button