पिस्ता हाउस के फंक्शन हॉल में लगी भीषण आग

महबूबनगर, महबूबनगर के येनुगोंडा बायपास क्रॉस रोड स्थित पिस्ता हाउस बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन से ऊंची-ऊंची लपटें और धुआं उठने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पुलिस के सहयोग से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें… ज्वेलरी शॉप में लूट के आरोपियों की बाइक मिली

बताया गया है कि पिस्ता हाउस बैंक्वेट हॉल में किड्स राइड्स, गेमिंग जोन और बैठने की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। आग लगने के समय परिसर में कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते किसी भी तरह की अप्रिया घटना नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि अधिकारी अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि करने के लिए जांच कर रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button