हैदराबाद : बिस्कुट फैक्ट्री में लगी भीषण आग
हैदराबाद, बालापुर पुलिस क्षेत्र स्थित कोत्तापेट की गालिब कॉलोनी में एक बिस्कुट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग फैक्ट्री के सारे हिस्से तक फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें… ज्वेलरी शॉप में लूट के आरोपियों की बाइक मिली
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



