हिन्दी महाविद्यालय में जीएसटी पर विशेष व्याख्यान आयोजित
हैदराबाद, हिन्दी महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय बाजार में जीएसटी के प्रभाव विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता के रूप में हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के जीएसटी विशेषज्ञ असोसिएट प्रो. चिट्टड़ी कृष्णा रेड्डी, हिन्दी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. के. बाला, एम.सी. गुप्ता कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के अध्यापक, बी.कॉम, बी.बी.ए. तथा एम.बी.ए. के छात्र उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. के. बाला द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों के विकास के लिए उन्हें निरंतर कार्य करने की सलाह दी। साथ ही छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए अच्छे व्याख्यान आयोजित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने छात्रों को वास्तविक दुनिया की आर्थिक अंतदृष्टि और नवीनतम उद्योगों की प्रवृत्तियों से परिचित कराने के लिए कटिबद्ध हैं।
यह भी पढ़ें… भव्यता से मनाया गया महाराजा अग्रसेनजी का 5149 जयंती महोत्सव
प्रो. चिट्टड़ी कृष्णा रेड्डी ने जीएसटी की जटिलताओं को अंतदृष्टि का प्रयोग कर सरल और प्रासंगिक उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। विस्तृत व्याख्यान से छात्रों का काफी ज्ञानवर्धन हुआ। उपप्राचार्या डॉ. वसंता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि का परिचय एवं कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका ऊषा ज्योतिर्मणि ने किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



