तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को कुचला

मेदक, मेदक जिले के कुलचेरम मंडल स्थित पोतमशेट्टीपल्ली में सड़क किनारे पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक हवा में उछलकर कई पलटियां खाता हुआ सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोतमशेट्टीपल्ली में रहने वाला श्रीधर सड़क पर पैदल चल रहा था, इसी दौरान तेज़ रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसे देखकर लोग सहम गए। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कार तेज गति से आकर सीधे पैदल चल रहे श्रीधर को टक्कर मारती है, जिससे वह कई फीट दूर जा गिरता है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की तलाश की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button