80वीं वर्षगाँठ पर विशेष समारोह आयोजित करेगा एएएआई

हैदराबाद, एडवर्टाइजिंग एजेंसीज़ असोसिएशन ऑ़फ इंडिया (एएएआई) द्वारा आगामी 19 मई को 80वीं वर्षगांठ पर मुंबई में विशेष समारोह आयोजन करेगा। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि तमिलनाडु और केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भाग लेंगे। साथ ही एएएआई के पूर्व अध्यक्षों व दो दशक से असोसिएशन में कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। अवसर पर 80वीं वर्षगाँठ पर निर्मित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1945 में स्थापित एएएआई भारत का शीर्ष उद्योग नेतफत्व वाला विज्ञापन संगठन है, जो देश में मजबूत, नैतिक और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी विज्ञापन इकोसिस्टम को बढ़ावा देता है। एएएआई ने उद्योग के मानकों को आगे बढ़ाया है, रचनात्मकता को बढ़ावा दिया है और पूरे देश में सहयोग का मार्ग प्रशस्त किया। यह सरकार और नियामकों के साथ उद्योग के हितों को आगे बढ़ाता है।

साथ ही प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिताएँ आयोजित करता है। इसने मीडिया, विज्ञापनदाताओं और एजेंसियों को एक साथ लाकर एकीवफढत इकोसिस्टम में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, एएएआई ने विज्ञापन की शक्ति को समाज तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।

महामारी के कारण नहीं मना सके थे प्लेटिनम जुबली

आर.के. स्वामी लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और एडवर्टाइजिंग एजेंसीज असोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्रीनिवासन के. स्वामी ने कहा कि 80 साल किसी भी उद्योग निकाय के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि हम महामारी के कारण 5 साल पहले अपनी प्लेटिनम जुबली मनाने से चूक गए थे।

एडवर्टाइजिंग एजेंसीज असोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष जयदीप गांधी ने कहा कि पिछले 8 दशकों में एएएआई की यात्रा इसके सदस्यों की ताकत और उद्योग के लचीलेपन से परिभाषित हुई है। यह मील का पत्थर हितधारकों के बीच सहयोग को गहरा करने और एक अधिक एकीवफढत भविष्य के लिए तैयार क्षेत्र का निर्माण करने का अवसर है। 80 साल का मील का पत्थर उन लोगों को एक साथ लाएगा, जो प्रिंट, रेडियो और टेलीविजन जैसे पारंपरिक माध्यमों से लेकर नए युग के मीडिया तक फैले हुए हैं, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं। यह इमर्सिव ब्रांड अनुभवों को अनलॉक कर रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button