भाजपा की प्रॉक्सी रही आप, अब मुखौटा उतरा : कांग्रेस

Ad

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी को अतीत में उसके (कांग्रेस) खिलाफ ‘प्रॉक्सी’ की तरह इस्तेमाल किया और अब ताजा घटनाक्रम से आप एवं अरविंद केजरीवाल का मुखौटा उतर गया है।

पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने अपनी यह पुरानी बात फिर दोहराई कि दिल्ली में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी को सहयोग करना एक गलती थी और 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन सहयोगी दलों के दबाव में आप के साथ सीटों का तालमेल किया गया था। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि केजरीवाल की पार्टी ने धनकुबेरों को धन के आधार पर राज्यसभा भेजा और अब इसका नाम ‘अरबपति आदमी पार्टी’ हो जाना चाहिए।

माकन ने कटाक्ष किया कि जब धनकुबेरों को धन के आधार पर राज्यसभा देंगे तो यही हाल होगा जो अब हुआ है। उन्होंने कहा, ‘ आप छोड़ने वाले सातों राज्यसभा सदस्यों में से हर एक की घोषित औसत संपत्ति 818 करोड़, 50 लाख, 35 हजार और 420 रुपये है।’

माकन ने आरोप लगाया, ‘शीला दीक्षित और मनमोहन सिंह को बदनाम करने की साजिश केजरीवाल ने रची थी… उन्होंने और आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रॉक्सी के रूप में काम किया था… अब मुखौटा उतर चुका है।’ माकन ने कहा कि आप उन्हीं राज्यों में चुनाव लड़ती है जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी से कई और नेता भाजपा शामिल होने वाले हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button