अगस्त माह में एसीबी ने दर्ज किए 31 मामले

Ad

हैदराबाद, भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) लगातार सक्रिय है। अगस्त माह में की गई कार्रवाई इसका बड़ा सबूत है, जहां एसीबी ने सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त की और कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अगस्त माह में 31 मामले दर्ज करते हुए 2 लाख 82 हजार 500 रुपये की नकदी, 5 करोड़ 13 लाख 75 हजार 198 रुपये की आय से अधिक संपत्ति को जब्त किया।

एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अगस्त माह में कुल 31 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 15 मामले रिश्वत स्वीकारते हुए पकड़े जाने, 2 आय से अधिक संपत्ति, 3 आपराधिक कदाचार, 7 सामान्य जांच, 4 औचक जांच के मामले शामिल है।

यह भी पढ़े : ड्रग्स की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

इन मामलों में 4 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के अलावा 18 सरकारी अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया। एसीबी द्वारा सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी से संबंधित शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1064 पर करने की अपील भी की गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button