सरकारी कर्मचारियों के लिए 1.02 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा : भट्टी विक्रमार्का
हैदराबाद, उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए 1.02 करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा की सुविधा उपलब्ध करने जा रहे हैं। उन्होंने मीडिया को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
सरकार उनको अपने परिवार का सदस्य मानती है जो सरकार द्वारा लागू की जा रही कई कल्याणकारी व विकास योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचाते हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के लिए दुर्घटना बीमा सुविधा से संबंधित प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए राज्य के प्रमुख बैंकों के साथ परामर्श किया गया है।
यह भी पढ़ें… बालिकाओं के लिए अधिक स्कूल आवंटित करने के निर्देश
पहले ही सिंगरेणी, ट्रांसको, एसपीडीसीएल, एनपीडीसीएल और जेनको के कर्मचारियों के लिए दुर्घटना बीमा उपलब्ध कराया जा चुका है। इसी तरह सरकारी कर्मचारियों के लिए यह दुर्घटना बीमा लागू किया जा रहा है। राज्य सरकार के इस निर्णय से कुल 5.14 लाख सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को लाभ होगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



