कॉपीराइट मामले में मिठाई शॉप के खिलाफ कार्रवाई

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद स्थित वाणिज्य विवाद निपटारा अदालत के आदेश के चलते कॉपीराइट उल्लंघन के तहत चार मिठाई शॉप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमें दिल्ली मिठाई वाला कूकटपल्ली के संचालक मोतीलाल सैनी, दिल्ली मिठाई वाला प्रगति नगर कूकटपल्ली के संचालक मोतीलाल सैनी धनलक्ष्मी, दिल्ली मिठाई भंडार गांधी नगर बाचूपल्ली के संचालक दिनेश सैनी और दिल्ली मिठाई भंडार मथुरा नगर निजामपेट के संचालक सुनील सैनी शामिल हैं।

गोशामहल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमीरपेट स्थित वास्तविक मिठाई वाला के संचालक जितेन्द्र कच्छवाहा ने बताया कि उनके द्वारा दायर याचिका पर अधिवक्ता अभिषेक अग्रवाल की दलीलों के आधार पर अदालत ने कॉपीराइट उल्लंघन के मामले को लेकर उनके पक्ष में फैसला सुनाया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : महिला यात्री के पास से सोने के आभूषण चुराने वाला गिरफ़्तार

अदालती आदेश के चलते जितेन्द्र कच्छवाहा द्वारा संचालित दिल्ली मिठाई वाला के नाम का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके प्रतिष्ठानों से उपयोग किए जाने वाले दिल्ली मिठाई वाला के बोर्ड और अन्य मुद्रित सामग्री जब्त कर ली गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button