अग्रवाल समाज बहादुरपुरा ने मनायी सावन सैर

हैदराबाद, अग्रवाल समाज बहादुरपुरा शाखा द्वारा सावन की सैर का आयोजन रामोजी फिल्म सिटी के पास बाटासिंघाराम गांव स्थित माउंट ओपेरा एम्यूजमेंट पार्क में किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत महाराज अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद समाज के सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों व खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज तेलंगाना के उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष आंचल गुप्ता की उपस्थिति रही, जिनका शाखा सदस्यों ने स्वागत किया। मंच से समाज को संगठित करने व तकनीकी प्रगति की दिशा में उठाए जा रहे कदमों, समाज की वेबसाइट व मोबाइल ऐप लांचिंग और प्रिविलेज कार्ड के लाभ की जानकारी साझा की गई। अवसर पर वरिष्ठ सदस्य घनश्याम अग्रवाल ने शमशाबाद में समाज के लिए कन्वेंशन हॉल निर्माण का सुझाव दिया, जिस पर केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल ने शीघ्र निर्णय का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना वैष्णव समाज का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

कार्यक्रम में बहादुरपुरा शाखा के अध्यक्ष अनिल केड़िया, उपाध्यक्ष गौरव संगी, मानद मंत्री मुकेश गनेड़ीवाल, संयुक्त मंत्री राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, केएस मेंबर राकेश गनेड़ीवाल, ओमप्रकाश सिंघानिया, नरेश सिंघानिया, सुरेश सिंघानिया, महेश सिंघानिया, अशोक भालवाले, शशिकांत अग्रवाल, मुकुंदलाल, पवन अग्रवाल, राधे कृष्णा अग्रवाल, सुमित्रा देवी अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, मुकेश सिंघनोडिया, कुनाल अग्रवाल, संतोष, नीलेश अग्रवाल, हर्ष केडिया, सीमा देवी केडिया, कृष्णा गनेड़ीवाल, हेमंत केडिया, आयुष केडिया, शुभम संगी, मुस्कान अग्रवाल, संदीप, प्रियंका, केशव, मुकेश, जगदीश, चंद्रकांत अग्रवाल व अन्य ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button