अग्रवाल समाज नाचाराम-मल्लापुर ने की बैठक

हैदराबाद, अग्रवाल समाज नाचाराम-मल्लापुर शाखा की बैठक मल्लापुर में आयोजित की गई। अवसर पर आगामी वार्षिक आम सभा एवं चुनाव 30 मई को करवाने का निर्णय लिया गया। आज यहाँ शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महासचिव प्रतीक कुमार नारसरिया, संयुक्त सचिव गोविंदराम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, अमावस्या संयोजक सुरेश जीतपुरिया ने शाखा के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया।

30 मई को शाम 7 बजे से आबिड्स स्थित अमृतसर हवेली में एजीएम और चुनाव आयोजित होंगे। चुनाव अधिकारियों के रूप में महेश अग्रवाल और देवेंद्र मित्तल को नियुक्त किया गया। नामांकन हेतु फॉर्म 18 से 22 मई तक प्राप्त किये जा सकते हैं। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई शाम 5 बजे है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 मई शाम 5 बजे होगी।

यह भी पढ़ें… बिहार अग्रवाल संघ के मैरिज ब्यूरो की दूसरी बैठक संपन्न

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button