अहदाबाद ने दिल्ली को 3-2 से हराया

हैदराबाद, अहमदाबाद डिफेंडर्स की टीम ने उतार-चढ़ाव भरे मैच में दिल्ली तूफान को 3-2 से प्राइम वॉलीबॉल लीग के एक मैच में हराया। गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में जारी इस लीग के एक मैच में अहमदाबाद ने दिल्ली को 13-15, 13-15, 15-13, 15-8, 18-16 से हराया।

हालाँकि पहले दो सेटों में दिल्ली की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 15-13, 15-13 से बढ़त बनाई, लेकिन अगले तीन सेटों में अहमदाबाद की टीम ने उम्दा वापसी करते हुए लगातार तीन सेटों के साथ-साथ मैच अपने नाम किया।

दिल्ली के कप्तान सकलेन तारीख एवं जासिम ने उम्दा प्रदर्शन किया, लेकिन मैच जिता न सकें। अहमदाबाद की ओर से अभिनव एवं शॉन टी जॉन ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच का पासा पलट दिया। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button