अहमदाबाद मंडल ने माल ढुलाई में स्थापित किए कीर्तिमान

हैदराबाद, पश्चिम रेलवे का अहमदाबाद मंडल माल परिवहन एवं राजस्व अर्जन के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल करते हुए भारतीय रेलवे के फ्रेट ऑपरेशन को नई दिशा दे रहा है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश के नेतफत्व में मंडल द्वारा कई नवाचारपूर्ण पहलें की जा रही हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ देशव्यापी आपूर्ति श्रफंखला सुदृढ़ हो रही है। इसी क्रम में आज अहमदाबाद मंडल के महेसाणा स्टेशन से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के रंगिया मंडल स्थित अजारा स्टेशन (असम) के लिए 4,200 क्विंटल जीरे से लदी पहली डीम्ड वीपी रेक रवाना हुई।

यह अहमदाबाद मंडल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि पहली बार इस सेक्टर में मसालों की संगठित रेल ढुलाई की गई। इस परिवहन से रेलवे को लगभग 25 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह पहल गुजरात के मसाला उद्योग को पूर्वोत्तर भारत के बाजारों से सीधे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें… स्वच्छता निगरानी में आवासीय कल्याण संघों की सहभागिता पर जोर

साथ ही यह रेल परिवहन को सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण अनुकूल विकल्प के रूप में और अधिक मजबूत करेगी। इससे व्यापारियों एवं निर्यातकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। भविष्य में इस तरह के फ्रेट मूवमेंट की संभावनाएँ बढ़ेंगी। कच्छ से कश्मीर तक मजबूत लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी स्थापित करते हुए अहमदाबाद मंडल ने हाल ही में एक और उपलब्धि दर्ज कर गांधी धाम क्षेत्र के भीमासर स्टेशन से जम्मू-कश्मीर के बाड़ी ब्राह्मण और अनंतनाग तक खाद्य तेल की माल ढुलाई की। साथ ही ग्राहक अनुकूल नीतियाँ, त्वरित रेक उपलब्धता, आधुनिक माल ढुलाई सुविधाएँ एवं प्रभावी विपणन रणनीतियों के माध्यम से अहमदाबाद मंडल पश्चिम रेलवे के अग्रणी माल ढुलाई मंडलों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button