श्री श्याम सत्संग समिति : श्री श्याम कृपा महोत्सव की तैयारियाँ तेज

हैदराबाद, श्री श्याम सत्संग समिति के 30वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले श्री श्याम कृपा महोत्सव-2026 की तैयारियों के संदर्भ में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। महोत्सव आगामी 30 मई को एस.आर. कन्वेन्शन हॉल, शमशाबाद में आयोजित किया जाएगा।

बैठक समिति के अध्यक्ष श्यामसुन्दर सोमाणी की अध्यक्षता में श्री भाग्यलक्ष्मी ढाबा, मलकपेट में आयोजित की गई। बैठक में पुरुषोत्तम पारीक ने कार्यक्रम से संबंधित अभी तक की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। महोत्सव में कोलकाता के भजन गायक सौरभ शर्मा, तुषार चौधरी तथा हैदराबाद के सुनील शर्मा प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में इत्र वर्षा, अलौकिक श्रृंगार, बाबा का खजाना, छप्पन भोग एवं भजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होंगे। साथ ही बाबा के दरबार एवं बाबा का विशेष श्रृंगार कोलकाता के कलाकारों द्वारा तैयार किया जाएगा।

बैठक में महोत्सव के लिए दो मुख्य पूजा यजमानों के चयन पर चर्चा हुई। यह अवसर समिति सदस्यों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु संस्थापक पुरुषोत्तमदास गोयल के मार्गदर्शन में विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें… वरंगल मारवाड़ी समाज चुनाव, नई कार्यकारिणी घोषित

आयोजन को सफल बनाने के लिए टीमों का विभाजन

निमंत्रण समिति में श्रवण अग्रवाल, वेन्यू समिति में राहुल गर्ग, स्वागत समिति में श्याम सुंदर सोमानी एवं राजकुमार गुप्ता, दरबार एवं ज्योत समिति में रमेश अग्रवाल, दर्शन समिति में नरेंद्र जांगीड़, भोजन समिति में संजय अग्रवाल, गायक एवं संगीतकार स्वागत समिति में नितिन अग्रवाल, सहयोग एवं संग्रह समिति में बिकेश गोयल, पूजा सामग्री एवं प्रसाद समिति में रवि लाडिया, मंच संचालन समिति में सुनील शर्मा, सोशल मीडिया एवं प्रचार समिति में निश्चिंत अग्रवाल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अन्य उपसमितियों का भी गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से पुरुषोत्तम पारीक को आयोजन का मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया, जो सभी व्यवस्थाओं एवं समितियों के कार्यों का समन्वय करेंगे। बैठक का समापन श्रवण अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अवसर पर श्यामसुंदर सोमानी, पुरुषोत्तमदास गोयल, पुरुषोत्तम पारीक, रमेश अग्रवाल, बिकेश गोयल, संजय अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, सुनील सिंघानिया, निश्चिंत अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सुनील शर्मा एवं कृष्णा गोयल उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button