एआई सहायक करेंगे रेल यात्रियों का मार्गर्शन

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से अगली पीढ़ी के एआई-संचालित यात्री सूचना भोलू मिनी और भोलू मैक्स शुरू किए हैं। यह स्मार्ट, इंटरैक्टिव और बहुभाषी सहायता प्रणाली क्रमशः मल्काजगिरी और काचीगुड़ा रेलवे स्टेशनों पर स्थापित की गई हैं। इस उन्नत इंटरैक्टिव पूछताछ प्रणाली का लाइव प्रदर्शन शुक्रवार को रेल निलयम में दमरे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

रेलवे स्टेशन पर AI कियोस्क भोलू का दृश्य

भोलू एआई सहायकों की परिकल्पना, डिजाइन और विकास हैदराबाद डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. अनिरुद्ध परमार द्वारा इन-हाउस किया गया है। अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने हैदराबाद के डीआरएम और उनकी टीम की नवाचार क्षमता तथा यात्री अनुभव को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भोलू मिनी और भोलू मैक्स की शुरुआत कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल नवाचार के माध्यम से सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह सिस्टम तेज, स्मार्ट और अधिक सुलभ जानकारी प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिससे यात्रियों की संतुष्टि में सुधार होगा। एआई सक्षम कियोस्क भोलू मिनी (मल्काजगिरी) और भोलू मैक्स (काचीगुड़ा) को फिलहाल परीक्षण आधार पर शुरू किया गया है। नियमित उपयोग और यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर आवश्यक सुधार किए जाएँगे। इसके बाद इन एआई संचालित इंटरैक्टिव सिस्टम्स को जोन के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… फोन टैपिंग मामले की जाँच अंतिम चरण में : सी.वी. आनंद

24×7 रीयल-टाइम ट्रेन व प्लेटफॉर्म जानकारी

मल्काजगिरी रेलवे स्टेशन पर तैनात भोलू मिनी अभिनव एआई सक्षम कियोस्क है, जो यात्रियों को तेलुगु भाषा में सहायता प्रदान करता है, जिससे स्थानीय यात्रियों के लिए रेलवे जानकारी अधिक सुलभ हो जाती है। इसमें चौबीसों घंटे रीयल-टाइम ट्रेन जानकारी, प्लेटफॉर्म विवरण और स्टेशन सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है और इसे सरल वॉयस एक्टिवेशन हेलो से संचालित किया जा सकता है।

इसके अंतर्गत रेलवे डेटाबेस के साथ एआई का उपयोग कर सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान की जाएगी। यह प्रणाली क्षेत्रीय भाषा में संवाद पसंद करने वाले यात्रियों के लिए पहुँच को काफी बेहतर बनाएगी। दूसरी ओर भोलू मैक्स काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया गया है, जो टच क्रीन और वॉयस-आधारित इंटरैक्शन दोनों को जोड़ता है। इसे 12 भारतीय भाषाओं का समर्थन प्राप्त है। इसके माध्यम से विविध यात्रियों के लिए समावेशी संवाद, 21 इंच टच क्रीन इंटरफेस, आसान नेविगेशन, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, रूट गाइडेंस और स्टेशन सुविधाओं की जानकारी दी जा सकती है।

ऑफलाइन डेटाबेस समर्थन से बिना रुकावट सेवा सुनिश्चित की जा सकती है। दमरे अधिकारियों के अनुसार, सिस्टम मैनुअल पूछताछ काउंटरों पर भीड़ कम करने में मदद करेंगे और कई स्टेशनों पर तैनाती के लिए किफायती तथा विस्तार योग्य मॉडल साबित होंगे। इसके अलावा सभी सर्च लॉग रिकॉर्ड किए जाते हैं, जिससे सिस्टम को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button