अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का भव्य स्वागत

हैदराबाद, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन तेलंगाना द्वारा हैदरगुड़ा स्थित बीकानेर वाला में देहरादून, उत्तराखंड से पधारे राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का भव्य स्वागत किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम भगवान श्री अग्रसेनजी की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात अभास तेलंगाना के अध्यक्ष योगेश जैन ने सांसद नरेश बंसल एवं कार्यक्रम में पधारे हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों, अभास के दानदाताओं एवं सहयोगियों का अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि नरेश बंसल हैदराबाद में अपने महत्वपूर्ण कार्य के लिए पधारे थे और हमारे निवेदन पर अपना अमूल्य समय समाज को दिया, इसके लिए हम विशेष आभारी हैं।

मंच संचालन करते हुए राष्ट्रीय सह प्रवक्ता अशोक बंसल ने बताया कि सभी को हमारी पितृ भूमि अग्रोहा धाम एक बार जरूर जाना चाहिए। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री महावीर प्रसाद अग्रवाल ने अभास तेलंगाना द्वारा समाज की एकता एवं सेवा के लिए किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री शशिकांत अग्रवाल ने नरेश बंसल का परिचय देते हुए बताया कि बड़े सरल स्वभाव के हैं और भारतीय जनता पार्टी के बड़े जिम्मेदार सिपाही हैं। वे उत्तराखंड, देहरादून से सांसद हैं।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना पंजाबी सभा की वार्षिक आम बैठक आयोजित

राष्ट्र निर्माण पर दिया गया जोर

पार्टी के विश्वसनीय सदस्य होने के नाते सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के साथ श्रम, वस्त्र और कौशल विभाग की अस्थाई समिति का सदस्य बनाया गया है। नरेश बंसल राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण मंच, भारतीय वन्यजीव संस्थान, रक्षा संबंधी अस्थाई समिति, सहकारिता मंत्रालय के परामर्शदाता, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (विजयपुर, जम्मू कश्मीर) और खास कर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय सम्माननीय सदस्य हैं। इनके कार्यकाल में देव भूमि हरिद्वार, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के मार्गों के निर्माण के लिए काम किया गया।

अभास के अध्यक्ष योगेश जैन, मंत्री विनय जैन ने सांसद का शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया। सांसद नरेश बंसल ने अपने संबोधन में बताया कि वे देवनगरी, चारों धाम से सभी के लिए आशीर्वाद लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष तो किसी को भी बनाया जा सकता है, किन्तु कोषाध्यक्ष केवल भरोसेमंद व्यक्ति को ही बनाया जाता है। महालक्ष्मी का आशीर्वाद अग्रवालों पर है क्योंकि वे आस्था का कार्य कर सर्व समाज की सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल संख्या में कम हो सकते हैं, लेकिन जिस प्रकार के हमारे काम हैं, हमारे समाज का कोई चार्टेड अकाउंटेंट है तो हज़ारों लोग उसके संपर्क में आते हैं। हमारा समाज राष्ट्रवादी है, भामाशाह जैसे लोग हुए हैं, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। हमारे समाज में टोडरमल जैसे लोग हुए हैं। हम नेशन फर्स्ट मानने वाले लोग हैं।

मेक इन इंडिया की वैश्विक सफलता

नरेश बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश 11 वर्षों के अंदर आर्थिक दृष्टि से ग्यारहवें स्थान से प्रगति करते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है। ऐसी प्रगति 75 वर्षों में नहीं देखी गयी। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के अंतर्गत भारत के विज्ञान, टैलेंट, बच्चों को जिस प्रकार से अवसर मिल रहा है, उससे भारत विश्व की अपराजित शक्ति के रूप में खड़ा हो रहा है। हर हफ्ते एक वंदे भारत ट्रेन लांच हुई। आज 17 देश हमारी वंदे भारत ट्रेन की मांग कर रहे हैं। 13 देशों में हमारी मेट्रो चल रही है। अवसर पर विभिन्न संस्थाओं एवं सदस्यों द्वारा बंसल का सम्मान किया गया।

मंत्री विनय जैन के आभार ज्ञापन के साथ सभा का समापन हुआ। कार्यक्रम में अभास के दानदाता एवं सहयोगियों के साथ कोषाध्यक्ष विनोद जैन, उपाध्यक्ष शिव कुमार भलवाले, सह मंत्री अनिल पटवारी, युवा अध्यक्ष तरुण तुलस्यान, युवा मंत्री रिंकू अग्रवाल, महिला अध्यक्ष निर्मला संघी, मंत्री रेखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजनी बंसल, चेयरमैन रिंकू गर्ग, ऋतु जैन, आशीष अग्रवाल, पंकज मित्तल, राजिंदर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, शत्रुघ्न अग्रवाल, आलोक भालोटिया, बजरंगलाल भलवाले, प्रतापनारायण संघी, सतीश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राजेन्द्र भलवाले, राजेश बाजारी, भाजपा कार्यकर्ता सतीश अग्रवाल, मेघारानी अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, उमा महेंद्र, श्यामसुंदर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button