ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस : पंजाब, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी क्वार्टरफाइनल में

हैदराबाद, श्वेता ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी को एसआरएम (चेन्नई) के खिलाफ कड़े मुकाबले में 3-2 से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी इंटर जोनल टेबल टेनिस महिला टूर्नामेंट में जीत दिलाई। यहाँ बाचुपल्ली में विज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एण्ड साइंस में पेल्फ ने पहला मैच जीतकर पंजाब यूनिवर्सिटी को शुरुआती बढ़त दिलाई। एक गेम से पिछड़ने के बाद श्रावणी को 5-11, 13-11, 11-5, 11-5 से हराया।

इसके बाद श्वेता ने तनुजा को 3-1 से हराकर मैच जीत लिया। पहला गेम काफी कड़ा था, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने जीत के लिए कड़ी टक्कर दी। श्वेता 13-11 से जीतीं। इसके बाद उन्होंने अगला गेम 11-8 से जीता। हालाँकि तनुजा ने जोरदार वापसी करते हुए तीसरा गेम 11-8 से जीत लिया, लेकिन श्वेता ने चौथे गेम में 11-9 से जीतकर मैच खत्म कर दिया।

इसके बाद श्रावणी ने पाँच गेम में प्रणती को हराकर एसआरएम को मुकाबले में वापस ला दिया। श्रावणी 7-11, 11-7, 11-7, 7-11, 11-8 से जीतीं। तनुजा ने चौथे मुकाबले में पेल्फ को हराकर टाई 2-2 से बराबर कर दिया। वह 7-11, 11-7, 11-7, 7-11, 11-8 से जीतीं। निर्णायक टाई में श्वेता पर सब कुछ निर्भर था। पंजाब यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी ने श्रावणी को 12-10, 11-5, 11-5 से हराकर अपनी टीम को क्वार्टरफाइनल में पहुँचाया।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने हेमचंद विवि को 3-0 से हराया

एक अन्य मैच में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (मोहाली) ने हेमचंद विश्वविद्यालय (दुर्ग) को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (मोहाली) ने सावित्रीबाई फुले (पुणे) को 3-1 से हराया। रिद्धिमा अपना पहला गेम मुक्ता दल्वी से हार गईं, लेकिन हरदी ने मिताली और मुक्ता के खिलाफ अपने दोनों गेम जीते और सान्वी ने स्वप्नाली को हराकर चंडीगढ़ को जीत दिलाई। अन्ना यूनिवर्सिटी (चेन्नई) ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग) को 3-0 से हराया और मुंबई यूनिवर्सिटी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (जालंधर) को 3-0 से हराया। मद्रास यूनिवर्सिटी को एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (पुणे) से वॉकओवर मिला।

दूसरे मैचों में मुंबई यूनिवर्सिटी ने एलएन मिथिला यूनिवर्सिटी (दरभंगा) को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। आर्या सोंगड़कर ने अहम निर्णायक मैच में अनन्या को हराकर अपनी टीम को पूरे अंक दिलाए। उन्होंने अनन्या को 11-5, 11-8, 12-10 से हराया। इससे पहले उन्होंने दीक्षा बिस्वास को 14-12, 11-5, 5-11, 11-4 से हराकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

इसके बाद ऋतुजा ने अनन्या को 11-9, 11-7, 11-13, 11-9 से हराकर मुंबई यूनिवर्सिटी को 2-0 की बढ़त दिलाई। हालाँकि रिया पौलमी से 11-3, 11-9, 11-5 से और फिर ऋतुजा दीक्षा से 14-12, 11-7, 8-11, 9-11, 11-9 से हार गईं और स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button